[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायक जाकिर अब्बासी ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को भेंट की लोकप्रिय हिंदी कविताओं की प्रति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गायक जाकिर अब्बासी ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को भेंट की लोकप्रिय हिंदी कविताओं की प्रति

साझा काव्य संग्रह में चयनित हुए जाकिर अब्बासी के दो देशभक्ति गीत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था बज़्म-ए-मौसिकी झुंझुनूं से जुड़े मशहूर गायक जाकिर अब्बासी ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को अपने द्वारा लिखित देशभक्ति गीतों से प्रकाशित लोकप्रिय हिंदी कविताएं (साझा काव्य संग्रह) की एक प्रति भेंट की।

यह साझा काव्य संग्रह महाराष्ट्र स्थित इंकलाब पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है, जिसमें देशभर के 65 रचनाकारों की गीत, ग़ज़ल और कविताओं को शामिल किया गया है। इस संग्रह में झुंझुनूं के गायक जाकिर अब्बासी के दो देशभक्ति गीत – “प्यारा वतन हमारा” और “ए हिंद के जवानों, लाखों तुम्हें सलाम” का चयन कर प्रकाशन किया गया है।

पहली बार पुस्तक में प्रकाशित हुए गीत

गायक जाकिर अब्बासी ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि यह पहली बार है जब उनके लिखे गीत किसी पुस्तक में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने कहा कि गीत लेखन की यह यात्रा उनके लिए नई प्रेरणा लेकर आई है।

गायकी के साथ गीतकार के रूप में भी पहचान

अपनी मधुर आवाज से पहचान बना चुके जाकिर अब्बासी ने जागरूकता गीतों के माध्यम से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वे गीतकार के रूप में भी उभर कर सामने आ रहे हैं, जिससे झुंझुनूं जिले का नाम साहित्य और संगीत जगत में रोशन हो रहा है।

उनके लिखे और गाए गए प्रमुख चर्चित गीतों में
“नफरत भाग जा भारत में तेरो काई काम”,
“उड़ जा कागा”,
“कद आओगे पिया थारी याद घणी आवे”,
“आजा बलम जी छोड़ कर ना जाओ”,
“झुर-झुर रोव अंखियां” शामिल हैं।

जिला कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने जाकिर अब्बासी को बधाई देते हुए कहा कि, “गीत लिखना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आप इसी तरह सार्थक और प्रेरणादायक रचनाएं लिखते रहें और आगे बढ़ते रहें।” कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद् व समाजसेवी मास्टर यूनुस अली भाटी भी उपस्थित रहे।

Related Articles