[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 8 फरवरी को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 8 फरवरी को

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 8 फरवरी को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : जन कल्याण युवा संस्थान शाखा पिलानी द्वारा बैठक का आयोजन गणपति यात्री निवास में संस्था संरक्षक पवन जखोड़ियाँ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में डॉ. करण सिंह यादव सुप्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक एवं पूर्व सांसद अलवर के 81वें जन्मदिवस पर 08 फरवरी 2026 को लगने वाले 22वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन के बारे में चर्चा की गई।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 8.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक बिरला सार्वजनिक अस्पताल के ब्लड बैंक मेँ किया जायेगा।

बैठक में सह-संरक्षक डॉ. हरि सिंह सांखला, अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जांगिड़, शाखा के केंद्रीय सचिव डॉ अशोक वर्मा, प्रवीण पाडियाँ, बाल किशन वर्मा, तेजपाल सैनी, श्रवण आचरा, पुष्कर आचरा, जय किशन जांगिड़, निशु जांगिड़, डॉ जितेश बिश्नोई, देवेंद्र सिंह राजावत, मनोज शर्मा, प्रमोद शर्मा, लोकेश शर्मा, राकेश सिंह शेखावत, प्रशांत शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, उज्जवल सहल, बुधराम सैनी द्वारा संस्था द्वारा सर्वसम्मति से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने की सहमति जताई।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के समापन समारोह का आयोजन दोपहर 2.00 बजे किया जायेगा जिसमे रक्तदाताओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और समाजहित के लिए विशेष योगदान करने वाले कार्यकर्ताओ को भी सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles