पचेरी में अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई; बेचने की फिराक में खड़ा था
पचेरी में अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई; बेचने की फिराक में खड़ा था
पचेरी कलां : झुंझुनू जिले के पचेरी कलां थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनू के निर्देश पर की गई। थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को 3 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, पथाना रोड स्थित झालाना जोहड़ी, तन पचेरी कलां क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार बेचने की फिराक में खड़ा था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन और वर्दीधारी जाप्ता देखकर संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान यशपाल उर्फ ईशु (26 वर्ष) पुत्र दिनेश कुमार, निवासी वार्ड नंबर 20, मीराजी का मोहल्ला, पुल बाजार, नारनोल, जिला महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र नहीं मिला। पुलिस ने यशपाल उर्फ ईशु को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर देशी पिस्टल जब्त कर ली है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारीलाल सहित पुलिस टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


