चिड़ावा में 15 ग्राम कमेटियों का गठन:शेखावाटी में सिंचाई नहर लाने का संघर्ष, 150 नए सदस्य बनाए
चिड़ावा में 15 ग्राम कमेटियों का गठन:शेखावाटी में सिंचाई नहर लाने का संघर्ष, 150 नए सदस्य बनाए
चिड़ावा : चिड़ावा में अखिल भारतीय किसान सभा ने शेखावाटी में सिंचाई के लिए नहर लाने हेतु ‘नहर सत्याग्रह आंदोलन’ को तेज कर दिया है। इसके तहत सदस्यता अभियान और ग्राम कमेटियों के गठन का कार्य जारी है।
150 नए सदस्य बनाए
जिला महामंत्री मदन सिंह यादव के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला, प्रभारी देवकीनंदन बसेरा, प्रभु राम सैनी लाल चौक और बुहाना तहसील कमेटी अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान लाखु, चिड़ावा, निजामपुर और ओजटू गांवों में लगभग 150 नए सदस्य बनाए गए।
15 सदस्यों वाली ग्राम कमेटी का सर्व सम्मति से गठन
इसी अभियान के तहत ओजटू गांव में 15 सदस्यों वाली एक ग्राम कमेटी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस कमेटी में हरिसिंह पुत्र स्योकरण डांगी को अध्यक्ष, संजय शास्त्री को सचिव और मास्टर श्रीराम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इन्हें दी जिम्मेदारी
दयानंद डांगी, जुगलाल डांगी और हरिसिंह डांगी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। महेंद्र सिंह डांगी और बंशीधर स्वामी सह-सचिव बनाए गए हैं, जबकि इंद्रराज सिंह, सही राम डांगी और शेर सिंह को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033348

