सिंघाना में बस-कार की आमने-सामने टक्कर, ड्राइवर गंभीर घायल:भोदन मोड़ पर हुआ हादसा, हॉस्पिटल में इलाज जारी
सिंघाना में बस-कार की आमने-सामने टक्कर, ड्राइवर गंभीर घायल:भोदन मोड़ पर हुआ हादसा, हॉस्पिटल में इलाज जारी
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के भोदन मोड़ पर मंगलवार शाम एक टूरिस्ट बस ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिंघाना के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल कार ड्राइवर की पहचान बड़ागांव निवासी सांवरमल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस चालक सुरेंद्र और ईएमटी अजय शर्मा ने घायल सांवरमल को प्राथमिक उपचार देने के बाद सरकारी हॉस्पिटल सिंघाना पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल ड्राइवर सांवरमल ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से सिंघाना से पचेरी की ओर जा रहा था। भोदन पुलिया के पास पहुंचने पर सामने से आ रही टूरिस्ट बस भोदन मोड़ पर अपना संतुलन खो बैठी और उसकी गाड़ी से टकरा गई।
हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल ड्राइवर को गाड़ी से निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
सड़क पर दुर्घटना के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033525


