[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉलेज संचालक से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाला पकड़ा:रोहित गोदारा गैंग का नाम लेकर धमकी दी; कहा- समझौता कर ले, अंजाम बुरा होगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

कॉलेज संचालक से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाला पकड़ा:रोहित गोदारा गैंग का नाम लेकर धमकी दी; कहा- समझौता कर ले, अंजाम बुरा होगा

कॉलेज संचालक से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाला पकड़ा:रोहित गोदारा गैंग का नाम लेकर धमकी दी; कहा- समझौता कर ले, अंजाम बुरा होगा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन 

पिलानी : पिलानी पुलिस ने कॉलेज संचालक से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले का खुलासा किया है। इस संबंध में रोहित गोदारा गैंग से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी

पुलिस के मुताबिक, परिवादी संजीव कुमार को सितंबर 2025 में विदेशी नंबरों से कॉल आए थे। इसके बाद वाट्सऐप पर भेजे गए वॉइस मैसेज में खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई थी। मामले में पिलानी थानाधिकारी चन्द्रभान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

अन्य आरोपियों की भी पहचान हुई

तकनीकी जांच, प्राप्त इनपुट और लगातार दबिश के आधार पर रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बदमाश को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उर्फ दुबे (21) निवासी डिंगली, थाना हमीरवास, जिला चुरू के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में रोहित गोदारा गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है, जिनकी गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद है।

Related Articles