[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा की दो छात्राओं को मिली पुरस्कार:श्रीमती गंगा देवी काशी प्रसाद शाह शिक्षा रत्न से सम्मानित, 10वीं और 12वीं रहीं अव्वल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा की दो छात्राओं को मिली पुरस्कार:श्रीमती गंगा देवी काशी प्रसाद शाह शिक्षा रत्न से सम्मानित, 10वीं और 12वीं रहीं अव्वल

चिड़ावा की दो छात्राओं को मिली पुरस्कार:श्रीमती गंगा देवी काशी प्रसाद शाह शिक्षा रत्न से सम्मानित, 10वीं और 12वीं रहीं अव्वल

चिड़ावा : पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ की दो छात्राओं को ‘श्रीमती गंगा देवी काशी प्रसाद शाह शिक्षा रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इशिता शर्मा और उर्मिला सैनी को 5100-5100 रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

10वीं और 12वीं में टॉपर रहने पर सम्मान

संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार डॉ. अनिल शर्मा अनमोल के प्रयासों से तीन वर्ष पूर्व सूरजगढ़ निवासी और हरिद्वार प्रवासी मधु गोवर्धन शाह द्वारा शुरू किया गया था। डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने जानकारी दी कि इशिता शर्मा को कक्षा 10 में और उर्मिला सैनी को कक्षा 12 में टॉपर रहने पर यह सम्मान दिया गया।

इसके अतिरिक्त, शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने अपनी माताजी की स्मृति में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार भी वितरित किए। इसमें बिंदिया को प्रथम, सोनाक्षी को द्वितीय तथा नैना और रक्षिता सैनी को तृतीय पुरस्कार मिला। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

मिडल विंग में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने की। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विष्णु शर्मा और राकेश नांदवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने डॉ. अनमोल के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मनीषा सैनी, डॉ. अनिल अनमोल, लक्ष्मण राम धायल, मनोज कुमारी, विमला कुमारी, छात्रा अध्यापिकाएं और विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे।

Related Articles