नीमकाथाना जिला व सीकर संभाग बहाली की मांग तेज, अभिभाषक संघ का उपखंड कार्यालय के बाहर धरना
सीएम दौरे पर काले झंडे दिखाने की चेतावनी, आंदोलन और तेज करने का ऐलान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ का आंदोलन लगातार जारी है। शुक्रवार को बार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपखंड कार्यालय के बाहर धरना देकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए बार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि राजनीतिक द्वेषता के चलते नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को समाप्त किया गया, जिसे अधिवक्ता समाज और क्षेत्रवासी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिला और संभाग बहाली की मांग रखी जाएगी।
सीएम दौरे पर काले झंडे दिखाएंगे
पूर्व बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि 16 तारीख को मुख्यमंत्री का नीमकाथाना दौरा प्रस्तावित है। यदि तब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जब सीकर आए थे, तब उन्होंने अधिवक्ताओं को तीन दिन बाद मिलने का समय दिया था और नीमकाथाना जिला व सीकर संभाग की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन दिन छोड़कर तीन महीने तक कोई बुलावा नहीं आया। बाद में मुख्यमंत्री के पुनः सीकर दौरे के दौरान अधिवक्ताओं के विरोध के बाद उन्हें जयपुर बुलाया गया, जहां फिर से विचाराधीन होने की बात कही गई, लेकिन अब तक कोई निर्णय सामने नहीं आया है।
अधिवक्ता व क्षेत्रवासी करेंगे संयुक्त विरोध
पूर्व अध्यक्ष ने साफ कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीमकाथाना आते हैं और मांगों पर निर्णय नहीं होता है, तो अभिभाषक संघ और नीमकाथाना की जनता मिलकर विरोध प्रदर्शन करेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और जिला व संभाग बहाली के समर्थन में नारेबाजी की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033249


