यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का शक्ति प्रदर्शन, श्रीमाधोपुर में बाजार बंद
हजारों की रैली नौलखा कोठी से एसडीएम कार्यालय तक, 14 फरवरी को मशाल जुलूस का ऐलान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : यूजीसी कानून के विरोध में बुधवार को श्रीमाधोपुर में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में समाजजन नौलखा कोठी, सीकर बाजार से एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली के रूप में एकत्रित हुए। रैली के दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहे, जिससे विरोध की व्यापकता साफ दिखाई दी।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर, पोस्टर और श्लोकबद्ध तख्तियां लेकर यूजीसी कानून के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। रैली के दौरान कानून को समाज और युवाओं के हितों के खिलाफ बताते हुए जमकर नारेबाजी की गई।

शिक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा प्रतिकूल असर
सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यूजीसी कानून से शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन होगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन समाज की एकजुटता और आक्रोश साफ नजर आया।
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रैली के समापन पर सवर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अनिल कुमार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस कानून पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
14 फरवरी को निकलेगा मशाल जुलूस
सवर्ण समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन की अगली कड़ी में 14 फरवरी को मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033174


