[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

PM श्री स्कूल में अंतरराष्ट्रीय–राष्ट्रीय वार्ता: छात्रों को मिला विज्ञान, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

PM श्री स्कूल में अंतरराष्ट्रीय–राष्ट्रीय वार्ता: छात्रों को मिला विज्ञान, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत खाटूश्यामजी में हुआ आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की विशेष वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और तकनीक के सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय वार्ताकार सुंडा राम वर्मा तथा राष्ट्रीय स्तर के वार्ताकार गंगाचरण पाल (असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

एक लीटर पानी तकनीक से पौध तैयार करने की जानकारी

पद्मश्री सुंडा राम वर्मा ने कृषि और विज्ञान आधारित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जलवायु परिवर्तन की वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को एक लीटर पानी तकनीक से पौध तैयार करने की विधि समझाई और बताया कि वर्ष 2025 में राजस्थान के विभिन्न जिलों में इस तकनीक से लगभग 1.50 लाख पौधे लगाए गए, जो आज भी हरे-भरे हैं। उन्होंने आगामी वर्ष में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य भी साझा किया।

मोबाइल का सीमित और सकारात्मक उपयोग जरूरी

राष्ट्रीय वार्ताकार गंगाचरण पाल ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से अवगत कराया। उन्होंने मोबाइल के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों से तकनीक का सकारात्मक, सीमित और उद्देश्यपूर्ण उपयोग करने का आह्वान किया, ताकि वे अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

प्रधानाचार्य ने जताया आभार

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रधानाचार्य बनवारी लाल कुमावत एवं विद्यालय परिवार द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सीताराम मर्मी, मुकेश कुमार, एसडीएमसी सदस्य तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles