विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने रींगस में की भैरू बाबा पूजा:विधायक मील सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने रींगस में की भैरू बाबा पूजा:विधायक मील सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रींगस : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार रात रींगस कस्बे के भैरू बाबा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के ओएसडी प्रमोद शर्मा और मंदिर के पुजारी मामराज गुर्जर ने मंत्रोच्चार के साथ करवाई। देवनानी और विधायक सुभाष मील ने भैरूजी महाराज को प्रसाद का भोग लगाया।
विधायक सुभाष मील खंडेला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देवनानी का स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं और साफा बांधा गया।
पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा अध्यक्ष जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु चुलेट, संजय डाकवाला, राजेन्द्र भातरा, ओमप्रकाश शर्मा, फुलचन्द्र गुर्जर, देवीलाल, सुभाष, महेन्द्र बधाला सहित मंदिर के पुजारी और अन्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033249


