जोगेंद्र फगेडिया ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में जीते तीन गोल्ड:लंबोर बड़ी के एथलीट ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व, 60+ आयु वर्ग में जीते मेडल
जोगेंद्र फगेडिया ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में जीते तीन गोल्ड:लंबोर बड़ी के एथलीट ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व, 60+ आयु वर्ग में जीते मेडल
सादुलपुर : अजमेर में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में चुरू जिले के जोगेंद्र सिंह फगेडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक चली इस प्रतियोगिता में 60+ आयु वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
‘हैट्रिक गोल्ड’ जीता
चुरू जिले की राजगढ़ तहसील के लंबोर बड़ी गांव निवासी जोगेंद्र फगेडिया ने लॉन्ग जंप, 100 मीटर बाधा दौड़ और 300 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर ‘हैट्रिक गोल्ड’ अपने नाम की। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन से न केवल राजस्थान बल्कि चुरू जिला और राजगढ़ तहसील का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। महेंद्र कालीरावना, विनोद पुनिया, डॉ. राजकुमार फगेड़िया, बलवान फग्रेड़िया, शिक्षक मनोज पूनिया, जुगल किशोर पूनिया और रवींद्र सहित कई खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2093069


