भानीपुरा में किसान महापंचायत 27 फरवरी को:एसडीएम कार्यालय के सामने होगा आयोजन, तहसील कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला
भानीपुरा में किसान महापंचायत 27 फरवरी को:एसडीएम कार्यालय के सामने होगा आयोजन, तहसील कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला
सरदारशहर : भानीपुरा में 27 फरवरी को एसडीएम कार्यालय के सामने किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय किसान सभा भानीपुरा की तहसील कमेटी की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह बैठक किसान मजदूर भवन में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रामकरण भाम्भू ने की। संगठन के प्रभारी चिमनाराम पांडर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 27 फरवरी को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप देना था। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी गांवों से बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस दौरान किसानों की मौजूदा समस्याओं, कृषि से जुड़े मुद्दों जैसे सिंचाई, बिजली, फसल बीमा, समर्थन मूल्य और किसान हितों से संबंधित अन्य विषयों पर गंभीर चर्चा की गई।
किसानों की मांगों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखने के लिए 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे एसडीएम कार्यालय के सामने किसान महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए तहसील सचिव सांवरमल मेघवाल, मानाराम पोटलिया और रामकृष्ण छिम्पा ने कहा कि किसान महापंचायत किसानों की एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक होगी। उन्होंने सभी किसानों से जाति, वर्ग और गांव की सीमाओं से ऊपर उठकर महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
बैठक में मौजूद सभी गांवों के किसान प्रतिनिधियों ने अपने-अपने गांवों से अधिकतम किसानों को महापंचायत में लाने की जिम्मेदारी ली। संगठन स्तर पर प्रचार-प्रसार, संपर्क और जनजागरण को तेज करने का भी निर्णय लिया गया।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पवन कुमार, हाकम सिंह, हेमराज प्रजापत, कृष्ण पोटलिया, लालचंद वैद, भागुराम मेघवाल, तोलूराम सुथार सहित सैकड़ों किसान प्रतिनिधि मौजूद थे। अखिल भारतीय किसान सभा ने स्पष्ट किया कि यह महापंचायत किसानों की आवाज को मजबूती से उठाएगी और उनके अधिकारों के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033937


