पाटन में होली का डांडा रोपण:विदेशी सैलानी भी हुए शामिल, भारतीय संस्कृति की सराहना की
पाटन में होली का डांडा रोपण:विदेशी सैलानी भी हुए शामिल, भारतीय संस्कृति की सराहना की
पाटन : पाटन ग्राम पंचायत में रविवार को होली के डांडे का रोपण किया गया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, वार्ड पंच और ब्रिटेन से आए विदेशी सैलानी भी शामिल हुए। यह आयोजन विद्वान पंडित पूरणमल शास्त्री के सानिध्य में शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से संपन्न हुआ।
सरपंच मनोज चौधरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी होली चौक पर डांडा रोपण की परंपरा निभाई गई। पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से डांडे का रोपण किया गया, जो होली पर्व के आगमन का प्रतीक है।
इस दौरान ब्रिटेन के सैलानियों ने भारतीय संस्कृति और पूजा प्रक्रिया को उत्सुकता से देखा। उन्होंने डांडा रोपण में सहयोग भी किया और भारतीय संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें यह अनुभव बहुत अच्छा लगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034229


