[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली में स्कूल बस-बाइक भिड़ंत, एक की मौत:एक युवक गंभीर, टक्कर मारने के बाद बस ऊपर से निकाली; ड्राइवर मौके से फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रानोली में स्कूल बस-बाइक भिड़ंत, एक की मौत:एक युवक गंभीर, टक्कर मारने के बाद बस ऊपर से निकाली; ड्राइवर मौके से फरार

रानोली में स्कूल बस-बाइक भिड़ंत, एक की मौत:एक युवक गंभीर, टक्कर मारने के बाद बस ऊपर से निकाली; ड्राइवर मौके से फरार

रानोली : रानोली कस्बे में सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रानोली स्थित आर्या स्कूल से लगभग 200 मीटर दूर हुई, जहां स्कूली बच्चों से भरी एक बस और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में मोटरसाइकिल सवार दिनेश यादव और लालचंद मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पलसाना के राजकीय अस्पताल में डॉक्टरों ने दिनेश यादव को मृत घोषित कर दिया। लालचंद मीणा को सीकर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बस गलत दिशा से आ रही थी

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक युवकों को टक्कर मारने के बाद बस को उनके ऊपर से निकालते हुए आगे बढ़ गया और मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि बस तेज गति में थी और गलत दिशा से आ रही थी।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस रानोली के आर्या स्कूल के लिए किराए पर बच्चों को लाने-ले जाने का काम करती थी। हादसे के समय बस में कई स्कूली बच्चे सवार थे। हालांकि, बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वे सभी घटना से काफी सहम गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की।

Related Articles