जसवंतगढ़ वेटलैंड में पक्षी दर्शन भ्रमण:स्कूली बच्चों ने लिया भाग, 300 से अधिक प्रजातियों के बारे में जाना
जसवंतगढ़ वेटलैंड में पक्षी दर्शन भ्रमण:स्कूली बच्चों ने लिया भाग, 300 से अधिक प्रजातियों के बारे में जाना
सुजानगढ़ : सोमवार को तालछापर कृष्ण मृग अभयारण्य में आयोजित पक्षी उत्सव के दूसरे दिन जसवंतगढ़ वेटलैंड में पक्षी दर्शन भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान पांच स्कूलों के कुल 365 बच्चों ने भाग लिया, जिन्हें पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। यह उत्सव जिला प्रशासन, छापर नगरपालिका और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा है।
नेचर गाइड आनंद कुमार ने बच्चों को बताया कि तालछापर क्षेत्र में 300 से अधिक प्रजातियों के देशी और विदेशी पक्षी आते हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जसवंतगढ़ वेटलैंड के विकसित होने के बाद इन पक्षियों की उपस्थिति यहां भी देखी जा रही है। एसीएफ क्रांति सिंह और रेंजर उमेश बागोतिया ने भी बच्चों को पक्षियों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य बताए।
उत्सव के संयोजक मुदित तिवारी ने बताया कि दूसरे दिन के कार्यक्रमों में शैक्षणिक वार्ता और समूह चर्चा भी शामिल रहेगी। समापन वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ होगा।
इस पक्षी दर्शन भ्रमण के दौरान सीबीईओ सुनीता पूनिया, एसीबीओ रणजीत भींचर, मंजू पंवार, रामेश्वर खीचड़, अमित कुमार, नेचर गाइड जितेंद्र स्वामी, हेमारानी, चंचल बारूपाल, स्वनंदा, म्हेण, अंकिता शर्मा, हरीकेश, अली खान और भागीरथ खिलेरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034370


