[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सवाई गांव के पास ट्रक-ऑटो में टक्कर:हादसे में पिता की मौत, बेटा और दो अन्य घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सवाई गांव के पास ट्रक-ऑटो में टक्कर:हादसे में पिता की मौत, बेटा और दो अन्य घायल

सवाई गांव के पास ट्रक-ऑटो में टक्कर:हादसे में पिता की मौत, बेटा और दो अन्य घायल

सरदारशहर : सरदारशहर के सवाई गांव के पास सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान राजासर बिकान निवासी 70 वर्षीय भेराराम पुत्र चेतराम मेघवाल के रूप में हुई है। हादसे में भेराराम का 30 वर्षीयबेटा पूनमचंद मेघवाल भी घायल हुआ है। 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को राजकीय अस्पताल लाया गया।

बीकान से सरदारशहर की ओर जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, ऑटो में करीब 5 से 7 व्यक्ति सवार होकर राजासर बिकान से सरदारशहर की ओर आ रहे थे, तभी सवाई गांव के पास यह टक्कर हुई। पूनमचंद के अलावा, तीन-चार अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो-तीन को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles