[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रभारी सचिव नवीन जैन ने बीडीके अस्पताल का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रभारी सचिव नवीन जैन ने बीडीके अस्पताल का किया निरीक्षण

प्रभारी सचिव नवीन जैन ने बीडीके अस्पताल का किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन ने रविवार को बीडीके अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के एसएनसीयू, लेबर रूम, ऑपरेशन थियेटर एवं जनाना वार्ड का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिशु रोग ओपीडी में चिकित्सकों एवं मरीजों से संवाद कर चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने सोनोग्राफी की वर्तमान व्यवस्था के साथ-साथ सोनोलॉजिस्ट एवं रेडियोलॉजिस्ट के पदों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

नवजात शिशु इकाई में स्वीकृत बेडों की संख्या, वर्तमान में भर्ती नवजात, कंगारू मदर केयर, आईसीयू में उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता, सीसीटीवी कैमरे तथा प्रशिक्षित स्टाफ की उपस्थिति का बिंदुवार विश्लेषण किया गया। आईसीयू की व्यवस्थाओं पर प्रभारी सचिव ने संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की।

प्रभारी सचिव ने लेबर रूम का भी निरीक्षण किया तथा रेफर होकर आई महिला की केस शीट का गहन अध्ययन किया। उन्होंने आवश्यक निर्देश देते हुए प्रत्येक बिंदु के अनुसार केस शीट पूर्ण रूप से भरने के निर्देश दिए। प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका को लेबर रूम, ओटी एवं प्रसव वार्ड की केस शीट नियमित व पूर्ण रूप से संधारित रखने के निर्देश दिए गए।
अस्पताल में डिलीवरी सुविधाओं, एनेस्थेटिस्ट एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता तथा एनक्वास (NQAS) सर्टिफिकेशन को लेकर भी प्रशंसा की गई। साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को सराहा गया।

चिकित्सक शिक्षकों के अलग-अलग रजिस्टर संधारण एवं स्वैच्छा से आने-जाने के विषय को भी गंभीरता से लेते हुए समाधान के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अस्पताल में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए राज्य सरकार को अवगत कराने की बात कही गई।

निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाशचंद्र यादव, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भाम्बू, डॉ. विजय झाझड़िया, डॉ. प्रियंका शेखसरिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया, नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जांगिड़ उपस्थित रहे।

Related Articles