सुजानगढ़ के प्रगति नगर में खेत में लगी आग:स्क्रैप गोदाम को चपेट में लिया, 3 घंटे में पाया काबू
सुजानगढ़ के प्रगति नगर में खेत में लगी आग:स्क्रैप गोदाम को चपेट में लिया, 3 घंटे में पाया काबू
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर के प्रगति नगर स्थित शनि मंदिर के पास सांवरमल जाट के खेत में रविवार शाम आग लग गई। यह आग फसल के कचरे से शुरू होकर खेत में ही बने पास के तिरपाल स्क्रैप गोदाम तक फैल गई, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
खेतों के बीच स्थित इस गोदाम से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तेज हवा और पेट्रोलियम उत्पादों के स्क्रैप के कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस जाप्ते ने नियंत्रित किया। बताया गया कि आग शाम करीब 4:15 बजे लगी थी, जिसके कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
फायर प्रभारी रूप सिंह ने बताया-आग की स्थिति को देखते हुए शहर के अलावा लाडनूं, बीदासर व सालासर से भी फायर ब्रिगेड की दमकलें भेजी गई, लेकिन तेज हवा और स्क्रैप के प्लास्टिक प्रोडक्ट होने के कारण तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019507


