[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्रीय बजट व वीबी जी रामजी योजना को लेकर भाजपा नेताओं की प्रेस वार्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केंद्रीय बजट व वीबी जी रामजी योजना को लेकर भाजपा नेताओं की प्रेस वार्ता

केंद्रीय बजट व वीबी जी रामजी योजना को लेकर भाजपा नेताओं की प्रेस वार्ता

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : आगामी केंद्रीय बजट एवं वीबी गीरामजी योजना को लेकर रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं चोमू के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा तथा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने प्रेस वार्ता की।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ-सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है। देश की जनता को विश्वास है कि यह बजट लोकहितकारी और सर्वस्पर्शी होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में बजट केवल घोषणाओं तक सीमित रहता था, जबकि वर्तमान सरकार के बजट प्रभावी और जमीन पर उतरने वाले होते हैं।

उन्होंने वीबी गीरामजी योजना को ग्रामीण भारत के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार अपने अधिकांश वादों को पूरा कर विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट को जिले की सभी विधानसभा एवं मंडलों में वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सुना जाएगा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वीबी गीरामजी योजना को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, नरेंद्र सैनी, मोहन खारड़िया, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष जांगिड़, सहकोषाध्यक्ष रचना कोठारी, निवर्तमान उप जिला प्रमुख महेंद्र न्योल, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया, प्रवक्ता सुशील लाटा, विजय शर्मा, महेश मिश्रा, संदीप पाटील, एससी मोर्चा अध्यक्ष अजीत मेघवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अख्तर खान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु मीणा, जिला आईटी संयोजक रमेश शर्मा, सहसंयोजक भारत पारिक, सोशल मीडिया सहसंयोजक नोमान खान, मीडिया संयोजक रवि दाधीच, सहसंयोजक राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles