चिड़ावा में हिंदू महोत्सव के तहत कलश यात्रा निकाली:महिलाएं शामिल हुईं, कलश को मंच के पास सजाया और धर्म ध्वजा की स्थापना की
चिड़ावा में हिंदू महोत्सव के तहत कलश यात्रा निकाली:महिलाएं शामिल हुईं, कलश को मंच के पास सजाया और धर्म ध्वजा की स्थापना की
चिड़ावा : चिड़ावा में शनिवार को हिंदू महोत्सव के तहत वीर सावरकर बस्ती द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। ये यात्रा रानीसती मंदिर से शुरू हुई। परमहंस पंडित गणेश नारायण आध्यात्मिक केंद्र के अधिष्ठाता आचार्य पंडित मुकेश पुजारी ने कलश पूजन करवाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
कलश यात्रा रानीसती मंदिर से शुरू होकर सेक्सरिया हॉस्पिटल, मुख्य बाजार, कल्याण राय मंदिर, विवेकानंद चौक, तिरंगा स्थल और राजकला कॉम्प्लेक्स के पास से कोर्ट रोड होते हुए साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित डालमिया का नोहरा (रामलीला स्थल) पहुंची। यहां कलश को मंच के पास सजाया गया और धर्म ध्वजा की स्थापना की गई।
मुख्य वक्ता आचार्य मुकेश पुजारी ने इस अवसर पर कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और उसके प्रचार-प्रसार के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कुछ अराजक तत्व हिंदुओं को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, जिनके मंसूबों को विफल करने के लिए एकता जरूरी है।

इस आयोजन में आयोजन समिति अध्यक्ष रविकांत कौशिक पचेरीवाला, सचिव अशोक पुजारी, कोषाध्यक्ष संजय दाधीच, सुनील सिद्दड़, अनिल दाधीच, रोहिताश्व महला, रमेश स्वामी, कुलदीप भगेरिया, अशोक शर्मा, अक्षय गुप्ता, अक्षय जांगिड़, भरत शर्मा, उमेश शर्मा सहित कई महिलाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हिंदू महोत्सव के तहत 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें रामकृष्ण मिशन खेतड़ी के महंत स्वामी प्रशांतानंद महाराज का बौद्धिक संबोधन होगा। राष्ट्रवादी कवि राम भदावर भी अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे। वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी और आचार्य मुकेश पुजारी भी मंच पर उपस्थित रहेंगे। दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा।
शाम सवा सात बजे एक कवि सम्मेलन होगा। जिसमें हरीश हिंदुस्तानी, विवेक पारीक, नगेंद्र शर्मा, महेश महाबली और नीलम वर्मा काव्य पाठ करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2019126


