कोर्ट में तारीख पर आए आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:सीकर में दो दुकानों के ताले तोड़कर की थी चोरी, दो चोर पहले हो चुके गिरफ्तार
कोर्ट में तारीख पर आए आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:सीकर में दो दुकानों के ताले तोड़कर की थी चोरी, दो चोर पहले हो चुके गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके दो आरोपियों के साथ कोर्ट में तारीख पर आया था। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।
अगस्त 2025 में कोतवाली थाना इलाके के जाट बाजार एरिया में रात के समय तीन चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि मामले में आरोपी सुरेश कुमार पुत्र हीराराम निवासी बागरियों की ढाणी,दूदू को गिरफ्तार किया गया है।
दुकान से मिला था 4 लाख रुपए सहित सामान गायब
दरअसल, 8 अगस्त 2025 को संजय कुमार ने कोतवाली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि सुबह 5:26 पर दुकान की पड़ोसी मीना जैन का उनके पास फोन आया। जिन्होंने बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। ऐसे में संजय और उनका भाई मुकेश पर आए तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है जो कुछ फीट ऊपर है। जब दुकान में अंदर जाकर देखा तो करीब 4 लाख रुपए सहित अन्य सामान गायब था।
बाइक पर तीन चोर जाते हुए सीसीटीवी में हुए थे कैद
इसके अलावा चोरों ने एक अन्य दुकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जब आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो एक बाइक पर तीन चोर नजर आए। इनमें दो आरोपियों को तो घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं तीसरे आरोपी सुरेश को नामजद कर लिया था। जो फरार चल रहा था। इस बीच अब पुलिस को सूचना मिली कि तीसरा आरोपी कोर्ट में पूर्व में गिरफ्तार हो चुके दो आरोपियों के साथ कोर्ट की तारीख पर आया है। जहां से आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035108


