[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस नगर पालिका परिसर में लगा जनता दरबार:आमजन की समस्याओं को सुना, स्वच्छता को लेकर किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस नगर पालिका परिसर में लगा जनता दरबार:आमजन की समस्याओं को सुना, स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

रींगस नगर पालिका परिसर में लगा जनता दरबार:आमजन की समस्याओं को सुना, स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस नगर पालिका ऑफिस परिसर में शनिवार को दूसरे सत्र के जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए गंभीरता से सुझावों पर विचार किया गया।

समस्याओं की जनसुनवाई हुई

कार्यक्रम में नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता लोकेश निठारवाल और पालिका एसआई मुकेश कुमावत के मार्गदर्शन में समस्याओं की सुनवाई हुई। प्राप्त सुझावों के आधार पर समाधान की कार्रवाई तुरंत शुरू की गई।

साफ-सफाई के लिए जागरूक किया

आईईसी टीम के प्रतिनिधि हर्ष कुमावत और योगेश चौधरी ने बताया कि जनता दरबार के दौरान नगर पालिका निवासियों को स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ सर्वेक्षण और नगर क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

शिकायतें और सुझाव दर्ज कराने का आग्रह

नगर पालिका का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक की आवाज सुनी जाए। इसी कड़ी में, वेवोइस की आईईसी टीम के सहयोग से नागरिकों से आगामी जनता दरबार में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज कराने का आग्रह किया गया। इसका लक्ष्य स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित नगर के निर्माण में सक्रिय जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, आईईसी टीम के पदाधिकारी और क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles