नीमकाथाना में बसंत पंचमी पर शोभायात्रा निकाली:शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ
नीमकाथाना में बसंत पंचमी पर शोभायात्रा निकाली:शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी, पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में बसंत पंचमी के अवसर पर नामदेव समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नामदेव मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नामदेव समाज के लोग मौजूद रहे। महिलाओं ने कलश लेकर इसमें भाग लिया। समाज के लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर यह शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा वापस नामदेव मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009192
