टवेरो-बोलेरो की टक्कर, पांच घायल:स्टेट हाइवे पर बागोरा में हादसा, चार घायल सीकर रेफर
टवेरो-बोलेरो की टक्कर, पांच घायल:स्टेट हाइवे पर बागोरा में हादसा, चार घायल सीकर रेफर
उदयपुरवाटी : जयपुर स्टेट हाइवे पर बागौरा स्टैंड के पास सोमवार दोपहर बाद एक बोलेरो और टवेरो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से चार को सीकर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक बोलेरो में गुर्जर समाज के कुछ लोग कोटड़ी से उदयपुरवाटी की ओर आ रहे थे। वहीं, टवेरो में सवार कुछ लोग उदयपुरवाटी से खंडेला की तरफ जा रहे थे। बागौरा स्टैंड के नजदीक दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

दुर्घटना के बाद कुछ लोग मौके से भाग गए, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उदयपुरवाटी सीएचसी ले जाया गया। वहां से तेजपाल गुर्जर, दिनेश गुर्जर, राजू देवी और प्रवीण को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही एएसआई सतीश कुमार और एचसी ताराचंद जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। बोलेरो को पुलिस थाने लाया गया, जबकि टवेरो गाड़ी चलने की स्थिति में नहीं होने के कारण उसे सड़क से दूर खड़ा करवा दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057977
