[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुमशुदा नाबालिग बालक की हत्या का खुलासा, दरगाह का मौलवी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुमशुदा नाबालिग बालक की हत्या का खुलासा, दरगाह का मौलवी गिरफ्तार

गुमशुदा नाबालिग बालक की हत्या का खुलासा, दरगाह का मौलवी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : गैनाणी बीहड़, अगूणा मोहल्ला में मिले नाबालिग बालक के शव के मामले में चूरू पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि दरगाह में रहने वाला मौलवी निकला।

जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस ने बताया कि 4 जनवरी 2026 को अब्दुल काजी पुत्र मोहम्मद हुसैन (निवासी सदरपुर, जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश, हाल निवासी वार्ड नंबर 38 अगूणा मोहल्ला, चूरू) ने अपने करीब 13 वर्षीय पुत्र अमीर के गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस थाना कोतवाली चूरू में दर्ज करवाई थी। बालक 1 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से निकल गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार आरपीएस, वृत्ताधिकारी सुनील कुमार झाझड़िया आरपीएस के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुखराम चोटिया के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच की गई, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

14 जनवरी 2026 को अगूणा मोहल्ला बीहड़ क्षेत्र में गंदे पानी की गैनाणी में एक लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त गुमशुदा बालक अमीर के रूप में हुई। शव को राजकीय डीबीएच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कपड़े से गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

ब्लाइंड मर्डर होने के कारण पुलिस ने दरगाह सुफी साहब रहमत अली पीर साहब के आसपास सादा वेश में निगरानी शुरू की। जांच के दौरान दरगाह में रहने वाले मौलवी मोहम्मद हुसैन पुत्र मतीउर रहमान (23 वर्ष), निवासी अम्बारी खबरगांव, जिला उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) पर संदेह गहराया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि बालक ने उसके द्वारा अपनी बहन पर गंदी नजर और गलत हरकतों की शिकायत पिता व मोहल्ले में कर दी थी। बदनामी के डर से आरोपी ने 1 जनवरी को पतंग लूटने के बहाने बालक को बीहड़ में ले जाकर कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गंदे पानी की गैनाणी में डाल दिया। इसके बाद वह दरगाह लौटकर बालक की तलाश का नाटक करता रहा। पुलिस ने आरोपी मौलवी मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62