[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम एवं आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल) सेंटर प्रबंधन से संबंधित वेबसाइट की हुई लॉन्चिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम एवं आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल) सेंटर प्रबंधन से संबंधित वेबसाइट की हुई लॉन्चिंग

लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम एवं आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल) सेंटर प्रबंधन से संबंधित वेबसाइट की हुई लॉन्चिंग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अभिनव पहल पर जिले में चलाए जा रहे ‘कोड-चूरू’ कार्यक्रम में इनरोल विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम एवं आरआरआर सेंटर प्रबंधन से संबंधित वेबसाइट की लॉन्चिंग की गई। गौरतलब है कि विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम वेबसाइट पर विद्यालयों की लाइब्रेरी में पुस्तकों की उपलब्धता व नाम आदि आनलाइन रूप से संधारित किया जाएगा।

विद्यार्थी आसानी से पुस्तकों का शीर्षक चुनाव करके पुस्तक आहरण कर सकेंगे। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिले के सभी विद्यालयों के पुस्तकालयों में पुस्तकों की उपलब्धता को आनलाइन रूप से संधारित किया जाएगा। इसी क्रम में जिला कलक्टर सुराणा की पहल पर जिले के विद्यालयों में शुरू किए गए आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल) सेंटर के प्रबंधन के लिए भी वेबसाइट लॉन्च की गई। वेबसाइट पर आरआरआर सेंटर पर विद्यार्थियों द्वारा जमा करवाए जाने वाले व उपलब्ध सामान का आनलाइन डेटा संधारित किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद आवश्यकतानुसार आसानी से सामान ले सकेंगे।

इन वेबसाइट्स के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों में पुस्तकालय संचालन को अधिक सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने के साथ-साथ आरआरआर सेंटर के प्रभावी प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी। लक्ष्मी जांगिड़ और मयंक महर्षि ने वेबसाइट के बारे में प्रजेंटेशन दिया। स्थानीय स्टार्टअप फाउंडर ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान जिला कलक्टर ने कोड-चूरू कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राउमावि करेजड़ा से दीपिका एवं राउमावि भावनदेसर से परमेश्वरी को लैपटॉप प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62