[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया

झुंझुनूं में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन 'जन कल्याणकारी दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रेम बारूपाल ने घोषणा की कि आगामी पंचायती राज चुनावों में पार्टी पूरे राजस्थान में दम-खम के साथ चुनाव लड़ेगी और अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। यह घोषणा झुंझुनूं के अंबेडकर पार्क में बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती के जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाए गए भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए, जिसमें सीकर, कोटपूतली, नागौर, डीडवाना, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से टीमें पहुंचीं। मुख्य अतिथि एडवोकेट प्रेम बारूपाल ने कहा, “आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी राजस्थान के पंचायत राज चुनावों को पूरे जोश और संगठन के साथ लड़ेगी।

हम बहुजन समाज के हितों की रक्षा के लिए मजबूत लड़ाई लड़ेंगे।” एडवोकेट हरि सिंह तेंनगुरिया ने संगठन को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि हर हाल में पार्टी को मजबूत करना होगा। जोन प्रभारी बंशीधर भीमसरिया ने कहा, “पंचायती राज चुनाव में हम न केवल जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी उपस्थिति दिखाकर रखेंगे। इसके लिए अभी से कमर कसने की जरूरत है।”

कार्यक्रम में स्टेट जोन प्रभारी करण सिंह भंडारी, सीताराम शीला, पुखराज मेघवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संबोधित किया। पूर्व प्रदेश महासचिव राजेंद्र नारनोलिया, प्रेम कुमार नायक, डॉ. जगदीश प्रसाद बरवाड़, धर्मेंद्र कुमार कला, संदीप पाटिल, धर्मेंद्र किलानिया, धर्मपाल जिलोवा, संतलाल महरिया, ओमप्रकाश सिंह, भैया चंपालाल देशप्रेमी, शंकरलाल जरोदा, राधेश्याम सूट, दारा सिंह कलवा, रामनारायण राठी, मंतूराम खत्री, गुलाब नवी, आजाद देवकरण मेहरिया, फूलचंद जिलोवा सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62