[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं कक्षा कक्ष लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं कक्षा कक्ष लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं कक्षा कक्ष लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : ग्राम बांसियाल स्थित शहीद महावीर प्रसाद गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 13 जनवरी को वार्षिक उत्सव व कक्षा कक्ष लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुकंपा अरडावतिया मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खेतड़ी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे । समारोह में विशिष्ट अतिथि मदनलाल बोहरा सरपंच बांसियाल, बबलू अवाना पूर्व सरपंच गोठड़ा, भाजपा मेंहाडा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रभु सिंह राजोता, दयाराम पूर्व सरपंच माधोगढ़, भूपसिंह यादव AEN थे, अति विशिष्ट अतिथि पी ई ओ सुभाष चनेजा गोठड़ा, बालकृष्ण डाडा फतेहपुरा, अशोक कुमावत मीना वाली, विक्रम सिंह नालपुर प्रहलाद छाबड़ी अनिल कुमार थे।

स्वागत भाषण दीपचंद छाबड़ी ने दिया तथा विद्यालय विकास एवं विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सर्व प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहीद वीरांगना व भामाशाह सरोज देवी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि मेरे को जो मांग पत्र दिया गया है इसकी सभी मांगों को मैं समय रहते पूर्ण कर दूंगा। उन्होंने विद्यालय में प्रिंसिपल दीपचंद छाबड़ी द्वारा मात्र 3 माह की अवधि में सात लाख के विकास कार्य करवाए हैं इसके लिए विधायक ने प्रिंसिपल का आभार व्यक्त किया तथा उनको सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर स्व गंगू राम कसाना की स्मृति में उनके पुत्र सावता राम मंगल चंद रामेश्वर सागर मल बृजलाल द्वारा एक कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया गया जिसका उद्घाटन भी आज विधायक के कर कमलों द्वारा किया गया इस अवसर पर सभी भामाशाहों को विधायक द्वारा साल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य सतपाल हरीश कुमार अशोक कुमार नारायण सिंह नरेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया ।इसी के साथ विद्यालय परिवार की तरफ से सवा लाख रुपए के जो विकास कार्य करवाए गए थे इसके लिए पूरे स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया कार्यक्रम का सफल संचालन हरि सिंह यादव व पवन कौशिक में बारी-बारी से किया ।

इस अवसर पर विश्व प्रकाश बागड़ी के निर्देशन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुंदर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर भामाशाह मदनलाल बोहरा, संतराम मुनीम, हरि सिंह यादव, मूलाराम, बजरंग लाल खटाना, हरि सिंह सिराधना, गोदा राम सिराधना, यादराम बोहरा, बृजलाल बोहरा, संजय कुमार, ग्यारसी लाल कसाना, गिरधारी लाल कसाना, राजेंद्र कुमार, मालाराम, सहीराम, बीरबल खटाना, सूबेदार सुवाराम, चरण सिंह सिराधना, श्रवण मीणा को साल व ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करीब 500 की तादाद ग्रामीण महिलाएं पुरुष, बालक बालिकाएं व समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22