[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी उप जिला अस्पताल में भामाशाह सम्मान समारोह:भामाशाहों ने भेंट किए स्वास्थ्य उपकरण, पीएमओ डॉ. शर्मा रहे मुख्य अतिथि।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी उप जिला अस्पताल में भामाशाह सम्मान समारोह:भामाशाहों ने भेंट किए स्वास्थ्य उपकरण, पीएमओ डॉ. शर्मा रहे मुख्य अतिथि।

खेतड़ी उप जिला अस्पताल में भामाशाह सम्मान समारोह:भामाशाहों ने भेंट किए स्वास्थ्य उपकरण, पीएमओ डॉ. शर्मा रहे मुख्य अतिथि।

खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में बुधवार को भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भामाशाहों ने अस्पताल को नये स्वास्थ्य उपकरण भेंट किए, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा थे, जबकि अध्यक्षता भामाशाह सुरेश कानोड़िया ने की। उन्होंने अस्पताल में आमजन के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

डॉ. शर्मा ने स्वास्थ्य सेवा में सहयोग पर दिया जोर

अपने संबोधन में डॉ. अक्षय कुमार शर्मा ने कहा कि उप जिला अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भामाशाहों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के विकास में सहयोग देने वाले लोग समाज की उन्नति में अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के स्तर को और उन्नत बनाने के लिए ऐसे सहयोगियों का सम्मान करना आवश्यक है।

अस्पताल स्टाफ ने किया भामाशाहों का स्वागत और सम्मान

समारोह में अस्पताल स्टाफ ने भामाशाहों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. एम. एल. रावत, नर्सिंग ऑफिसर विजयपाल सैनी, बाबूलाल यादव, सहीराम वर्मा, शीशराम गुर्जर, विकास जांगिड़, अजय कुमार सुरोलिया सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22