विप्र फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
विप्र फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : कस्बे के मुख्य बाजार स्थित पचलंगिया हवेली में विप्र फाउंडेशन की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा, संयोजक उमाशंकर महमिया, राकेश सहल, विकास पुरोहित व पं.हरिकिशन शुक्ला बतौर अतिथि मंचस्थ रहे। इस दौरान 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरीत की गई। वक्ताओं ने सामाजिक सरोकारों की दिशा में विप्र फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे कार्यो की सराहना की। फाउंडेशन जिला उपाध्यक्ष पार्षद प्रमोद पचलंगिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बनवारी लाल शर्मा, विप्र मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप बिंयाला, राजेंद्र पचलंगिया, गोकुल प्रसाद शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पचलंगिया, राज.ब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष संतोष शर्मा, आत्माराम जोशी, राकेश पचलंगिया, मुरारी लाल शर्मा, श्रीराम पचलंगिया आदि मौजूद रहे। संचालन घनश्याम शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1999796


