[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में रिटायर्ड CISF जवान का निधन:डाडा फतेहपुरा में मार्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय ली अंतिम सांस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में रिटायर्ड CISF जवान का निधन:डाडा फतेहपुरा में मार्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय ली अंतिम सांस

सड़क हादसे में रिटायर्ड CISF जवान का निधन:डाडा फतेहपुरा में मार्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय ली अंतिम सांस

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां मॉर्निंग वॉक से लौट रहे रिटायर्ड सीआईएसएफ जवान बाबूलाल (62) को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, डाडा फतेहपुरा निवासी बाबूलाल पुत्र मखनलाल रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे। जब वे वापस घर की ओर लौट रहे थे, तभी डाडा गांव के बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पहले सड़क किनारे खड़े एक बछड़े को टक्कर मारी और फिर सीधे बाबूलाल को अपनी चपेट में ले लिया।

बछड़े की मौके पर मौत, बाबूलाल गंभीर घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें प्राथमिक सहायता के बाद नीमकाथाना जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

नई सड़क पर ब्रेकर और संकेतकों की कमी

ग्रामीणों का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा राजोता से डाडा फतेहपुरा होते हुए हरियाणा सीमा तक नई सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क पर कहीं भी स्पीड ब्रेकर या चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। इसी वजह से वाहन तेज गति से गुजरते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने डाडा बस स्टैंड पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाने की मांग की है।

पुलिस ने किया मौके का मुआयना

हादसे की सूचना मिलते ही मेहाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसआई भोमाराम ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में राजकीय उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2023 में CISF से हुए थे सेवानिवृत्त

मृतक बाबूलाल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कार्यरत थे और वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में उनका एक बेटा अजीत सिंह है, जो पंचायत में ई-मित्र का संचालन करता है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62