[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में चाइनीज मांझे से चेहरा कटा, 9 टांके आए:गर्दन उलझी तो बाइक से स्लिप होकर गिरे, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में चाइनीज मांझे से चेहरा कटा, 9 टांके आए:गर्दन उलझी तो बाइक से स्लिप होकर गिरे, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया

झुंझुनूं में चाइनीज मांझे से चेहरा कटा, 9 टांके आए:गर्दन उलझी तो बाइक से स्लिप होकर गिरे, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया

झुंझुनूं : प्रतिबंध के बावजूद झुंझुनूं जिले में जानलेवा ‘चाइनीज मांझे’ की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मलसीसर थाना क्षेत्र के अलसीसर बाईपास का है, जहां एक बाइक सवार अधेड़ चाइनीज मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार टमकोर निवासी शिवकुमार शर्मा झुंझुनूं से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अलसीसर बाईपास के पास पहुंचे, हवा में झूलते चाइनीज मांझे ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि शिवकुमार का मुंह और गला बुरी तरह कट गया। देखते ही देखते वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

चाइनीज मांझे से गला कटने के बाद अस्पताल में इलाज हुआ।
चाइनीज मांझे से गला कटने के बाद अस्पताल में इलाज हुआ।

चेहरे पर 9 टांके आए

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद मलसीसर निवासी खाली पुत्र इनायत खान ने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत घायल शिवकुमार को संभाला और उन्हें अलसीसर के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला मुख्यालय के बीडीके अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के चेहरे पर करीब 9 टांके आए हैं और घाव काफी गहरे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad