[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा झुंझुनूं के चुनाव संपन्न: जितेंद्र सिंह बने नए अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा झुंझुनूं के चुनाव संपन्न: जितेंद्र सिंह बने नए अध्यक्ष

राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा झुंझुनूं के चुनाव संपन्न: जितेंद्र सिंह बने नए अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : राजस्थान पटवार संघ की जिला शाखा झुंझुनूं के वार्षिक चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। इन चुनावों में पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिससे संघ की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश मिला। चुनाव परिणाम में अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि बुडानिया, उपाध्यक्ष विजय झांग, महामंत्री सुनील कुमार ढाका, संयुक्त मंत्री रमेश सैनी, संगठन मंत्री विजय कुमार काला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चुने गए।

इस चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण प्रदीप सहारण (पूर्व जिला अध्यक्ष, पटवार संघ जिला शाखा चुरू) एवं अंकित कुमार (वर्तमान जिला अध्यक्ष, पटवार संघ चुरू) द्वारा किया गया। दोनों वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने चुनाव को पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखा। पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई विवाद या असामान्य घटना नहीं हुई तथा यह पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नए निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद ग्रहण करते हुए पटवारियों के हितों, सेवा शर्तों में सुधार एवं संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। राजस्थान पटवार संघ के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नए टीम को बधाई दी है तथा आशा व्यक्त की है कि यह नई कार्यकारिणी पटवार समुदाय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77