राजकीय महाविद्यालय सूरजगढ़ में महारानी लक्ष्मीबाई केंद्र के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण आरंभ
राजकीय महाविद्यालय सूरजगढ़ में महारानी लक्ष्मीबाई केंद्र के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण आरंभ
सूरजगढ़ : राजकीय महाविद्यालय सूरजगढ़ में राज्य सरकार के आदेशानुसार महारानी लक्ष्मीबाई केंद्र के तत्वावधान में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना रहा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकतंत्र सेनानी सज्जन कुमार अग्रवाल, डॉ. अनिल शर्मा अनमोल एवं महावीर इंटरनेशनल सूरजगढ़ केंद्र के अध्यक्ष मनोहर लाल जांगिड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के सह-आचार्य डॉ. सीताराम भार्गव ने की।
एसपी कार्यालय झुंझुनू के निर्देशानुसार महिला पुलिस कांस्टेबल शर्मीला एवं सिलोचना के सानिध्य में महाविद्यालय की 80 छात्राओं को आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नितेश देवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें सतर्क, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सज्जन कुमार अग्रवाल, डॉ. अनिल शर्मा अनमोल एवं डॉ. सीताराम भार्गव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण आज के समय में छात्राओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 1999721


