कांग्रेस का काम के अधिकार की रक्षार्थ राष्ट्रव्यापी अभियान
कांग्रेस का काम के अधिकार की रक्षार्थ राष्ट्रव्यापी अभियान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा काम के अधिकार की रक्षार्थ एक राष्ट्रव्यापी अभियान 11 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिकात्मक विरोध रखा जायेगा। जिला स्तर चुरु में पुरानी कलेक्ट्रेट गांधी स्मारक पर जिला कांग्रेस कमेटी चुरु द्वारा जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल के नेतृत्व में 11जनवरी को साढ़े बारह बजे सभी कांग्रेस जन उपस्थित हो कर एक दिवसीय उपवास का आयोजन रखा जायेगा जिससे सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेता गण की सभा आहुत की गई है।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने बताया कि शिर्ष नेतृत्व अनुसार 12 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक पंचायत स्तर पर जन सम्पर्क, सभी ग्राम पंचायतों में चौपालें, कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष राहुल गांधी के पत्रों का ग्राम प्रधानों, पुर्व ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवको, मनरेगा श्रमिकों को वितरण, विधानसभा स्तरीय नुक्कड़ सभाएं और आम जन को पम्पलेट वितरण किया जाएगा।
30 जनवरी को चिन्हित जगहों पर शांति पुर्ण धरना, 31 जनवरी से 6 फरवरी जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना, 7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव तथा 16 फरवरी से 25 फरवरी तक आंचलिक AICC मनरेगा बचाओ रैलिया का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1999813


