[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने असहाय लोगों को किया निशुल्क कंबल वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने असहाय लोगों को किया निशुल्क कंबल वितरण

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने असहाय लोगों को किया निशुल्क कंबल वितरण

झुंझुनूं : शेखावाटी अंचल में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच मानवता की मिसाल पेश करते हुए रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधिकारी एवं पुलिस परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष जगमाल सिंह लोटासरा ने गुरुवार को असहाय और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किए। यह सेवा कार्य झुंझुनूं के रोड नंबर 2 स्थित लोटासरा पैराडाइज में आयोजित किया गया, जहाँ करीब दो दर्जन से अधिक गरीब एवं असहाय परिवारों को कंबल वितरित कर सर्दी से राहत पहुंचाई गई।

इस अवसर पर सारथी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक सिंह शेखावत, प्रताप सिंह पातुसरी, डॉ. मुकेश सिंह, समाजसेवी अनिल कुल्हारी, चंद्र मोहन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर समाजसेवा में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगमाल सिंह लोटासरा ने कहा कि शेखावाटी अंचल में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप है, जिससे गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों का यह नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें।

उन्होंने कहा कि सर्दी से बचाव के लिए कंबल और गर्म वस्त्र वितरण जैसे कार्य न केवल राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं। सभी उपस्थित जनों ने भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles