अजमेर : जेबतराश गिरोह के शातिर को गिरफ्तार किया:जेबतराश गिरफ्तार, 29 मोबाइल फोन बरामद किए
जेबतराश गिरोह के शातिर को गिरफ्तार किया:जेबतराश गिरफ्तार, 29 मोबाइल फोन बरामद किए
अजमेर : दरगाह थाना पुलिस ने जेबतराश गिराेह के शातिर काे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जायरीन के चाेरी किए गए 29 माेबाइल फाेन बरामद किए हैं। थाना प्रभारी अमरसिंह के अनुसार हारूनी उर्स के दाैरान जायरीन की भीड़ में जेबतराशी की वारदातें करने वाले गिराेह के शातिर सूरत निवासी साहिल पुत्र समीर काे गिरफ्तािर किया गया।
आराेपी के कब्जे से 29 माेबाइल फाेन बरामद हुए हैं। बुधवार काे कर्नाटक के जायरीन बशीर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका माेबाइल फाेन चाेरी हाे गया है। इस शिकायत पर पुलिस टीम ने इलाके के सीसी टीवी कैमरे की फुटेज से संदिग्ध की पहचान की गई। आराेपी साहिल सहित छह अन्य संदिग्ध लाेगाें काे पकड़ा गया। साहिल के कब्जे से बशीर का चाेरी किया गया माेबाइल सहित 29 माेबाइल फाेन मिले हैं। गिरोह से जुड़े शातिर साहिल से वारदात में लिप्त उसके साथियाें के बारे में पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040720


