[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक दिलसुख राय चौधरी की श्रद्धांजलि सभा:कोहरे के कारण नहीं पहुंच पाए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, वीडियो संदेश भेजकर किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

पूर्व विधायक दिलसुख राय चौधरी की श्रद्धांजलि सभा:कोहरे के कारण नहीं पहुंच पाए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, वीडियो संदेश भेजकर किया नमन

पूर्व विधायक दिलसुख राय चौधरी की श्रद्धांजलि सभा:कोहरे के कारण नहीं पहुंच पाए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, वीडियो संदेश भेजकर किया नमन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : पूर्व विधायक स्वर्गीय दिलसुख राय चौधरी की पुण्य स्मृति में बुधवार को एक श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर चौधरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा में भाजपा नेता दिनेश जोशी सहित कई वक्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी के जीवन से जुड़े संस्मरण साझा किए। वक्ताओं ने उनके सरल व्यक्तित्व, किसानों के प्रति समर्पण और जनसेवा के कार्यों को याद किया।

बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

प्रार्थना सभा में लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर सहित पूरे जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने नम आंखों से पूर्व विधायक के योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोहरे के कारण नहीं पहुंच पाए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का भी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। हालांकि, घने कोहरे के कारण उनकी फ्लाइट दिल्ली से उड़ान नहीं भर सकी, जिससे वे लक्ष्मणगढ़ नहीं पहुँच पाए। जयंत चौधरी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से स्वर्गीय दिलसुख राय चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

26 दिसंबर को हुआ था निधन

उल्लेखनीय है कि दिलसुख राय चौधरी का निधन 26 दिसंबर को हुआ था। वे लक्ष्मणगढ़ उपखंड के घस्सू गांव के निवासी थे। वर्ष 1990 में वे जनता दल से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। विधायक के रूप में उन्होंने संसदीय परामर्शदात्री समिति और गृह समिति के सदस्य के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

12 वर्षों तक जसरासर ग्राम पंचायत के सरपंच भी थे

स्वर्गीय चौधरी जनता पार्टी और लोकदल की जिला एवं प्रदेश कार्यसमिति में सक्रिय सदस्य रहे। उन्होंने राजस्थान किसान यूनियन के अध्यक्ष के रूप में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक बनने से पहले वे लगातार 12 वर्षों तक जसरासर ग्राम पंचायत के सरपंच भी रहे थे।

Related Articles