[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

10 लाख की हरियाणा निर्मित महंगी शराब पकड़ी:सादुलपुर पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार कर 2 कारें जब्त कीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

10 लाख की हरियाणा निर्मित महंगी शराब पकड़ी:सादुलपुर पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार कर 2 कारें जब्त कीं

10 लाख की हरियाणा निर्मित महंगी शराब पकड़ी:सादुलपुर पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार कर 2 कारें जब्त कीं

सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 लाख रुपए मूल्य की हरियाणा निर्मित महंगी ब्रांड की शराब जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार किया और दो स्विफ्ट कारें भी जब्त कीं।

जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने एनएच-52 चूरू-हिसार रोड पर नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान हिसार की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर भाग गया। उसके पीछे आ रही एक अन्य स्विफ्ट कार ने भी नाकाबंदी तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों कारों का पीछा कर उन्हें रुकवाया।

जांच के दौरान आगे चल रही कार से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों कारों को घेराबंदी कर रोका, जिनमें कुल छह व्यक्ति सवार थे। स्विफ्ट कार की डिग्गी से हरियाणा निर्मित महंगी शराब की कुल 197 बोतलें (लगभग 16 कार्टन) बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है।

दूसरी स्विफ्ट कार शराब से भरी कार को एस्कॉर्ट कर रही थी। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त दोनों स्विफ्ट कारों और 197 शराब की बोतलें जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

शराब कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी, इस संबंध में अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश (22) पुत्र घुडाराम, विश्नोई, निवासी माणकी, थाना सेडवा, जिला बाड़मेर; नरपत लाल (19) पुत्र बाबूलाल, रावला राजपूत, निवासी वार्ड 21 इंदिरा कॉलोनी, सांचौर, जिला जालौर; राजूराम (21) पुत्र जोगाराम, सैन, निवासी झाब, थाना झाब, जिला जालौर; ओमप्रकाश (33) पुत्र भागीरथ, विश्नोई, निवासी हाडेतर, थाना सांचौर, जिला जालौर; रविंद्र कुमार (20) पुत्र ओमप्रकाश, विश्नोई, निवासी बावरला, थाना सांचौर, जिला जालौर; और राजू (21) पुत्र लादूराम, विश्नोई, निवासी वार्ड 21 इंदिरा कॉलोनी, सांचौर, जिला जालौर शामिल हैं।

Related Articles