ट्रैफिक पुलिस पर बोलेरो कैंपर चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार:चिड़ावा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुनील यादव को पकड़ा; पांच हजार का इनाम था घोषित
ट्रैफिक पुलिस पर बोलेरो कैंपर चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार:चिड़ावा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुनील यादव को पकड़ा; पांच हजार का इनाम था घोषित
चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने ₹5000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। वह टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। आरोपी पर ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल पर हमला करने और राजकार्य में बाधा डालने का आरोप है।
पिछले साल 1 अगस्त का मामला
पुलिस ने बताया- ये मामला 1 अगस्त 2025 को हुई थी। चिड़ावा के कबूतरखाना खेतड़ी रोड पर यातायात हेड कॉन्स्टेबल शीशराम ड्यूटी पर थे। उन्होंने एक संदिग्ध बोलेरो कैंपर को रुकने का इशारा किया। चालक सुनील यादव ने रुकने के बजाय कॉन्स्टेबल पर गाड़ी चढ़ा दी।
इस घटना में हेड कॉन्स्टेबल शीशराम के पैर में चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। थानाधिकारी आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में एक विशेष टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन पुलिस ने 13 दिसंबर 2025 को जब्त कर लिया था।
हिमाचल, यूपी सहित कई जगहों पर छिप रहा था आरोपी
फरारी के दौरान सुनील अपनी पहचान छिपाने के लिए जयपुर, जोधपुर, मनाली और उत्तर प्रदेश जैसे विभिन्न स्थानों पर ट्रकों पर मजदूरी करता रहा। 6 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे चिड़ावा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।
हिस्ट्रीशीटर है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी सुनील यादव (26), लाखू का निवासी है और थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले भी मारपीट और अपहरण सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल अमित सिहाग की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044047


