राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने नववर्ष स्नेह मिलन में किया जिला कलेक्टर का सम्मान
राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने नववर्ष स्नेह मिलन में किया जिला कलेक्टर का सम्मान
झुंझुनूं : राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा द्वारा नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का पारंपरिक तरीके से सम्मान कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव प्रेम कटेवा, जिला अध्यक्ष संतोष चौधरी एवं जिला संरक्षक सुभिता पूनियां के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
महिला पदाधिकारियों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
नववर्ष स्नेह मिलन के दौरान शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां, महासचिव मंजू महला, सचिव चंद्रकला भाम्बू, उपाध्यक्ष शारदा देवी, संयुक्त सचिव अन्नू चौधरी, महासचिव सपना बाबल, सचिव सुनिता देवी एवं उपाध्यक्ष सिलोचना जगतसिंह ने मिठाई खिलाकर जिला कलेक्टर को नववर्ष की बधाई दी।
महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने नववर्ष पर सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने भी सभी पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सहभागिता की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1991486


