झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन बनाने की मांग तेज
जन संघर्ष अभियान के तहत कलेक्टर को सौंपे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
झुंझुनूं : शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे “झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” जन संघर्ष अभियान के तहत मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपकर झुंझुनूं रेलवे स्टेशन को जंक्शन का दर्जा देने की मांग की गई।
समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में महासचिव डॉ. मनोज सिंह, झुंझुनूं लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सिंह शेखावत एवं समाजसेवी फैयाज अहमद खान नूआं के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन स्वयं के नाम तथा दूसरा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम सौंपा।
नई रेल लाइनों और ट्रेनों की मांग
ज्ञापन में झुंझुनूं रेलवे स्टेशन से बिसाऊ, मण्ड्रेला, पिलानी, सादुलपुर, मंडावा, फतेहपुर शेखावाटी, रतनगढ़, सालासर, चनाना, जसरापुर, खेतड़ी, निजामपुर, गुढ़ा, उदयपुरवाटी, नीमकाथाना, शाकम्भरी एवं लोहार्गल तक नई रेल लाइनें बिछाने की मांग की गई है, ताकि झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन के रूप में विकसित किया जा सके।
इसके साथ ही झुंझुनूं से होकर अहमदाबाद, सूरत, पुणे, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, दिल्ली, हरिद्वार, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, उदयपुर सिटी एवं श्रीगंगानगर के लिए नई रेल सेवाएं शुरू करने की भी मांग रखी गई।
क्षेत्रीय विकास से जोड़ा मुद्दा
समिति सदस्यों ने कहा कि झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन बनाए जाने से शेखावाटी क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन, शिक्षा एवं रोजगार को नई गति मिलेगी। इससे आमजन को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास संभव होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043282


