[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : सफलता की कहानी,मंहगाई राहत कैंप में एक साथ काफी योजनाओं का लाभ पाकर मोहम्मद सलीम हुआ भावूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : सफलता की कहानी,मंहगाई राहत कैंप में एक साथ काफी योजनाओं का लाभ पाकर मोहम्मद सलीम हुआ भावूक

सफलता की कहानी,मंहगाई राहत कैंप में एक साथ काफी योजनाओं का लाभ पाकर मोहम्मद सलीम हुआ भावूक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : राजस्थान सरकार ने जिस भावना से मंहगाई राहत शिविरों की शुरुआत की हैं, वह इसमें पूरी तरह खरे उतरते हुए जनभावनाओं को साकार कर रही हैं। शिविर में आने वालें लोगों को एक ही जगह सभी प्रकार की योजनाओं का हाथों -हाथ लाभ मिल रहा। हम बात कर रहें हैं झुंझुनूं उपखण्ड में स्थित नगरपरिषद में आयोजित मंहगाई राहत शिविर की जहां कई योजनाओं का एक साथ लाभ पाकर जरुरतमंद निहाल हो उठें हैं। शुक्रवार को वार्ड न. 4 के निवासी मोहम्मद सलीम मंहगाई राहत कैंप में आए और अपना जन आधार कार्ड दिखाकर एक साथ काफी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। उनके चेहरे की खुशी से साफ नजर आया कि ये मंहगाई राहत कैंप उनके लिए एक वरदान साबित हुआ है। मोहम्मद सलीम ने बताया कि कैम्प में उसे गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, फ्री फूड़ पैकेट योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, और चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का लाभ मिला हैं। हाथों हाथ यह सब होता देख मोहम्मद सलीम ने बेहद खुश होकर बताया कि मंहगाई राहत कैंप के तहत मुझे बहुत योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिला, जिससे वह खुश हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22