[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-डूंडलोद : शेखावाटी की पावन धरा संतों की तपोस्थली रही है – महेश बसावतिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-डूंडलोद : शेखावाटी की पावन धरा संतों की तपोस्थली रही है – महेश बसावतिया

शेखावाटी की पावन धरा संतों की तपोस्थली रही है - महेश बसावतिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-डूंडलोद : शेखावाटी की पावन धरा जिसमें खाटू श्याम,सालासर बालाजी धाम, झुंझुनूं शक्ति पीठ, जीण माता शक्ति पीठ जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के साथ ही संतों की भी तपोस्थली रही है । शेखावाटी की धर्मपरायण परम्परा के बारे में एक बयान में झुंझुनूं के भाजपा नेता व विप्र समाज के सशक्त हस्ताक्षर महेश बसावतिया ने बताया कि चिड़ावा के सिद्ध पुरुष दुर्गा उपासक पंडित गणेश नारायण, बऊ धाम के प्रातः स्मरणीय श्रद्धेय श्री श्री 1008 रतिनाथ महाराज जैसे महान संतो ने शेखावाटी धरा को अपनी तपोभूमि समझा और समाधि में जाने तक मानवता को समर्पित रहने के साथ ही सनातन धर्म की ध्वज पताका को फहराते रहे । बसावतिया ने आगे कहा कि साधु संतों के सानिध्य से मानव हित को लेकर प्रेरणा मिलती है इसी कड़ी में आज उन्होंने डूडलोद स्थित 108 शिवलिंग मंदिर हीरानाथ आश्रम के दर्शन कर भगवान एकलिंग से प्रदेश के आवाम की सुख समृध्दि की कामना की व पीठाधीश्वर महाराज जीत नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर उनके साथ विप्र समाज में अपना विशिष्ट स्थान रखने वाली समाज विज्ञानी डाक्टर भावना शर्मा, शारदा गौड़ व आदित्य गौड़ उर्फ बबलू ने भी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22