[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में पद्म भूषण पंडित झाबरमल शर्मा की 43वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में पद्म भूषण पंडित झाबरमल शर्मा की 43वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जसरापुर में पद्म भूषण पंडित झाबरमल शर्मा की 43वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई, ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर स्थित पंडित झाबरमल शर्मा स्मारक पर रविवार को उनकी 43वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का आयोजन सरपंच मंजू देवी की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि झंडू राम गुर्जर रहे। विशिष्ट अतिथियों में शिवकुमार सुरोलिया, छगन लाल शर्मा, गिरधारीलाल शर्मा, मोतीलाल जोशी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित झाबरमल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।

मुख्य अतिथि झंडू राम गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित झाबरमल शर्मा का जीवन सत्य, साहित्य और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके विचार और लेखन आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्य वक्ता गोपाल कृष्ण शर्मा ने पंडित झाबरमल शर्मा के जीवन, साहित्यिक योगदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे महान साहित्यकार, पत्रकार और इतिहासकार थे, जिनका लेखन राजस्थान के इतिहास और समाज को समझने की सशक्त दृष्टि प्रदान करता है।

वक्ताओं ने बताया कि पंडित झाबरमल शर्मा के अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 1982 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रमाकांत पुजारी, सावत राम जांगिड़, डॉक्टर गिरधारी लाल पांडे, महेश संधई, जितेंद्र टेलर, राम अवतार स्वामी, रामचंद्र गुर्जर पंच सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुभाष कटारिया, शंकर लाल बोहरा, विनोद सेन, भगवान राम जिंदड़, विशंभर लाल जांगिड़, विनोद जांगिड़, सुरेश मेघवाल, राजेश खींची, ठेकेदार योगेंद्र सिंह, प्रहलाद जांगिड़, देवेंद्र गुर्जर, सुभाष कुमावत, दिलीप खिंची, मोतीलाल खींची, जितेंद्र कुमावत सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया।

Related Articles