घसीपुरा को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिला:ग्रामीणों ने MLA सुभाष मील को 51 किलोग्राम की माला पहनाकर किया सम्मान
घसीपुरा को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिला:ग्रामीणों ने MLA सुभाष मील को 51 किलोग्राम की माला पहनाकर किया सम्मान
खंडेला : खंडेला विधायक सुभाष मील का घसीपुरा में सम्मान किया गया। यह सम्मान घसीपुरा को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। समारोह घसीपुरा के आम चौक में हुआ।
ग्रामीणों ने विधायक मील का भव्य स्वागत किया। उन्हें 51 किलोग्राम की माला पहनाई गई और 51 मीटर का साफा बांधा गया। यह सम्मान समारोह ग्रामवासियों द्वारा आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर विधायक सुभाष मील ने सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे और आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। सम्मान समारोह में समस्त क्षेत्र के नागरिक, युवा साथी और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042876


