[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसवंतनगर को बाडलवास पंचायत में जोड़ने का विरोध:ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर काली पहाड़ी में शामिल करने की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसवंतनगर को बाडलवास पंचायत में जोड़ने का विरोध:ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर काली पहाड़ी में शामिल करने की मांग की

जसवंतनगर को बाडलवास पंचायत में जोड़ने का विरोध:ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर काली पहाड़ी में शामिल करने की मांग की

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के राजस्व गांव जसवंतनगर को बाडलवास पंचायत में शामिल करने का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसीलदार सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपकर जसवंतनगर को काली पहाड़ी पंचायत में शामिल करने की मांग की।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि प्रशासन ने राजस्व गांव जसवंतनगर के वार्ड 15 को बाडलवास के वार्ड 16 में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की है।

ग्रामीणों के अनुसार, बाडलवास से जसवंतनगर की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है, जबकि काली पहाड़ी के सरकारी कार्यालय मात्र 300 मीटर दूर हैं। जसवंतनगर और बाडलवास पंचायत के बीच अधिक वन क्षेत्र होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो सकती है।

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को देखते हुए जसवंतनगर के वार्ड 15 को काली पहाड़ी पंचायत में ही रखने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जसवंतनगर को बाडलवास में शामिल किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे और आगामी चुनावों में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

इस दौरान करणी सेना जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी, राजेश निर्वाण, विक्रम, विजय सिंह, सुमेर सिंह, बंशीधर, अजय सिंह, सज्जन सिंह, मनोज सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles