जसरापुर के युवक ने सीकर में की आत्महत्या : मजदूरी न मिलने और प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया कदम, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
जसरापुर के युवक ने सीकर में की आत्महत्या : मजदूरी न मिलने और प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया कदम, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : सीकर में खेतड़ी के जसरापुर निवासी एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता भवानी सिंह पुत्र सुरजन सिंह (राजपूत, निवासी जसरापुर कोठी की ढाणी, तहसील खेतड़ी) ने पुलिस थाना कोतवाली सीकर में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भवानी सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा नरेंद्र सिंह केएल कंस्ट्रक्शन जयपुर के तहत सीकर में श्यामपुरा चौराहा के पास एक रेजिडेंसी में मेंशन का काम कर रहा था। पिता का आरोप है कि कंपनी के ठेकेदार संजय और कृष्ण द्वारा नरेंद्र को समय पर मजदूरी नहीं दी जा रही थी और उसे काम को लेकर प्रताड़ित भी किया जा रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के फोरमैन संजय और अशोक सिंह भी नरेंद्र सिंह को मानसिक रूप से परेशान करते थे। 31 दिसंबर 2025 को नरेंद्र सिंह ने अशोक सिंह से छह महीने की बकाया मजदूरी मांगी थी। उसे आश्वासन दिया गया था कि वर्ष के अंत तक पूरा हिसाब कर दिया जाएगा, लेकिन उसी दिन उसे केवल 1500 रुपये दिए गए और बताया गया कि फिलहाल और राशि नहीं दी जा सकती।
पिता ने अपनी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया है कि फोरमैन संजय ने नरेंद्र सिंह को जयपुर-बीकानेर बाइपास स्थित मात्रछाया रेजिडेंस भेजकर डराया-धमकाया था। आरोप है कि इन सभी परिस्थितियों से परेशान होकर नरेंद्र सिंह ने 31 दिसंबर की सुबह करीब 6 बजे आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2044016


