बुडाना में विधायक राजेंद्र भांबू ने नवीन नलकूप का किया लोकार्पण
पेयजल समस्या से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुडाना के रेबारी मोहल्ले में विधायक राजेंद्र भांबू की अनुशंसा पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित नवीन नलकूप का लोकार्पण किया गया। नलकूप के चालू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से उल्लेखनीय राहत मिलने की उम्मीद है।
लोकार्पण अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा विधायक राजेंद्र भांबू का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें घोड़ी पर बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाते हुए अपने स्नेह, सम्मान और विश्वास का परिचय दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवीन नलकूप के निर्माण से रेबारी मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर पूनम नाथ, जयकरण, महिपाल, सुभाष, मुकेश पातुसरी, सुरेंद्र, रावताराम रेबारी, जठूरी रेबारी, हरफूल जांगिड़, पूर्व सरपंच दिलीप कृष्णिया, किशनाराम खोड़ा, बनवारी जांगिड़, मुकेश शर्मा, हाकम अली पठान, आज़ाद पठान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए विधायक राजेंद्र भांबू का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु उनके निरंतर प्रयासों की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044087


